ACZoom Home E-mail ITRANS ITRANS Song Book

%
% 525.s isongs output
\stitle{dil pukaare, aare aare aare, abhii naa jaa mere saathii}%
\film{Jewel Thief}%
\starring{Dev Anand, Vyjayanti Mala, Tanuja, Ashok Kumar, Helen}%
\singer{Rafi, Lata}%
\music{S D Burman}%
\lyrics{Majrooh}%
%
% Contributor: Satish Subramanian (subraman@cs.umn.edu)
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@plains.nodak.edu)
% Credits: 
% Editor:  
%


%
रफ़ी: दिल पुकारे, आरे आरे आरे - २
अभी ना जा मेरे साथी 
दिल पुकारे, आरे आरे आरे 
लता: ओ...अभी ना जा मेरे साथी 
दोनो: दिल पुकारे आरे आरे आरे 

रफ़ी: बरसों बीते दिल पे काबू पाते 
हम तो हारे तुम ही कुछ समझाते 
लता: समझाती मैं तुमको लाखों अरमां 
खो जाते हैं लब तक आते आते 
रफ़ी: ओ...पूछो ना कितनी, बातें पड़ी हैं 
दिल में हमारे 
दिल पुकारे, आरे आरे आरे 
लता: ओ...अभी ना जा मेरे साथी 
दोनो: दिल पुकारे आरे आरे आरे 

लता: पाके तुमको है कैसी मतवाली 
आँखें मेरी बिन काजल के काली 
रफ़ी: जीवन अपना मैं भी रंगीन कर लूँ 
मिल जाये जो इन होठों की लाली 
लता: ओ...जो भी है अपना, लायी हूँ सब कुछ 
पास तुम्हारे 
दिल पुकारे, आरे आरे आरे 
रफ़ी: ओ...अभी ना जा मेरे साथी 
दोनो: दिल पुकारे आरे आरे आरे 

रफ़ी: महका महका आँचल हल्के हल्के 
रह जाती हो क्यों पल्कों से मलके 
लता: जैसे सूरज बन कर आये हो तुम 
चल दोगे फिर दिन के ढलते ढलते 
रफ़ी: ओ...आज कहो तो मोड़ दूं बढ़के 
वक़्त के धारे 
दिल पुकारे, आरे आरे आरे 
लता: ओ...अभी ना जा मेरे साथी 
दोनो: दिल पुकारे आरे आरे आरे 
अभी ना जा मेरे साथी 
दिल पुकारे आरे आरे आरे...
%

%