ACZoom Home E-mail ITRANS ITRANS Song Book

% 
% 910.s isongs output
\stitle{juuhii kii kalii merii laaDalii}%
\film{Dil Ek Mandir}%
\year{1963}%
\starring{Rajendra Kumar, Raj Kumar, Meena Kumari}%
\singer{Suman Kalyanpur}%
\music{Shankar-Jaikishan}%
\lyrics{Shailendra}%
% 
% Transliterator: Rajiv Shridhar  
% Date: 10/27/1995
% Credits: Pintu Diwana 
%          Vandana Venkatesan 
% Editor:  
% Comments:  
%


%
जूही की कली मेरी लाडली
नाज़ों की पली मेरी लाडली
ओ आस-किरन जुग-जुग तू जीए
नन्ही सी परी मेरी लाडली, ओ मेरी लाडली

धरती पे उतर आया चँदा तेरा चहरा बना
चम्पी का सलौना गुलदस्ता तन तेरा बना, ओ मेरी लाडली
कोमल तितली मेरी लाडली
हीरे की कनी मेरी लाडली, ओ आस-किरन जुग-जुग...

शर्माए दीवाली तारों की तेरे नैनों से
कोयल ने चुराई है पंचम तेरे बैनों से, ओ मेरी लाडली
गुड़िया सी ढली मेरी लाडली
मोहे लागे भली मेरी लाडली, ओ आस-किरन जुग-जुग...

हर बोल तेरा सिखलाए हमें दुख से लड़ना
मुस्कान तेरी कहती है सदा धीरज धरना, ओ मेरी लाडली
गंगा की लहर मेरी लाडली
चंचल सागर मेरी लाडली, ओ आस-किरन जुग-जुग...
%

%