ACZoom Home E-mail ITRANS ITRANS Song Book

% BA08.s isongs output
\stitle{ibn-e-maryam huaa kare koii}
\lyrics{Mirza Ghalib}
\singers{Begum Akhtar}



इब्न-ए-मर्यम हुआ करे कोई
मेरे दुख की दवा करे कोई

%[ibn-e-maryam = Son of Mary = Jesus]

न सुनो गर बुरा कहे कोई
न कहो गर बुरा करे कोई

बात पर वाँ ज़बान कटती है
वो कहें और सुना करे कोई

कौन है जो नहीं है हाजत्मन्द
किसकी हाजत रवा करे कोई