ACZoom Home E-mail ITRANS ITRANS Song Book

% adeeb03.s isongs output
\stitle{zahan pe chhaa_ii hu_ii Gam kii ghaTaa ho jaise}
\singers{Krishan Adeeb #3}



ज़हन पे छाई हुई ग़म की घटा हो जैसे
दर्द में डूबी हुई सारी फ़िज़ा हो जैसे

%[zahan = mind; fizaa = atmosphere]

अब दिल-ए-ज़ार किसी तौर बहलता ही नहीं
इस का पैमान-ए-वफ़ा टूट गया हो जैसे

%[dil-e-zaar = afflicted heart; taur = way/method]
%[paimaan = promise]

पुर्सिश-ए-ग़म की भी रस्म उठा दी उस ने
हाल-ए-दिल सुन के वो शर्मिंदा हुआ हो जैसे

%[pursish = inquiry/to show concern (about); rasm = custom]

अब तो हर साँस की आमद पे गुमाँ होता है
ज़िंदगी एक फ़सुर्दा सा दिया हो जैसे

%[aamad = coming/arrival; gumaa.N = suspicion]
%[fasurdaa = worn-out/old]