ACZoom Home | ITRANS | ITRANS Song Book |
% daag12.s isongs output
\stitle{pukaaratii hai Khaamoshii merii fugaa.N kii tarah}
\singers{Daag Dehlvi}
पुकारती है ख़ामोशी मेरी फ़ुगाँ की तरह
निगाहें कहतैइ हैं सब राज़-ए-दिल ज़ुबाँ की तरह
जला के दाग़-ए-मुहब्बत ने दिल को ख़ाक किया
बहार आई मेरे बाग़ में ख़िज़ाँ की तरह
तलाश-ए-यार में छोड़ी न सर-ज़मीं कोई
हमारे पाँव में चक्कर हैं आस्माँ की तरह
अदा-ए-मत्लब-ए-दिल हमसे सीख जाये कोई
उंहें सुना ही दिया हाल दास्तां की तरह