% firaq04.s isongs output
\stitle{raat bhii, nii.nd bhii, kahaanii bhii}
\lyrics{Firaq Gorakhpuri}
\singers{Firaq Gorakhpuri}
रात भी नींद भी कहानी भी
हाए! क्या चीज़ है जवानी भी
एक पैग़ाम-ए-ज़िंदगनी भी
आशिक़ी मर्ग-ए-नागहानी भी
%[paiGaam = message; marg-e-naagahaanii - sudden death]
इस अदा का तेरी जवाब नहीं
मेहरबनी भी सरगरानी भी
%[saragaraanii = anger]
दिल को अपने भी ग़म थे दुनिया में
कुछ बलायेँ थी आस्मानी भी
मंसब-ए-दिल ख़ुशी लुटाता है
ग़म-ए-पिंहाँ भी पासबानी भी
%[ma.nsab = stature]
दिल को शोलों से करती है सैराब
ज़िंदगी आग भी है पानी भी
%[sairaab = to water/irrigate]
शाद-कामों को ये नहीं तौफ़ीक़
दिल-ए-ग़मगीं की शादमानी भी
%[shaad-kaamo.n = fortunate people; taufiiq = capability]
%[Gamagii.n = immersed in sorrow; shaadamaanii = joy]
लाख हुस्न-ए-यक़ीं से बड़कर है
इन निगाहों की बदगुमानी भी
तंगना-ए-दिल-ए-मलाल में है
बेह्र-ए-हस्ती की बेकरानी भी
%[ta.nganaa-e-dil-e-malaal = within the limited space of a sad heart]
%[behr-e-hastii = ocean of life; bekaraanii = unbounded/limitless]
इश्क़-ए-नाकाम की है परछाई
शादमानी भी कामरानी भी
%[ishq-e-naakaam = failed love/unrequited love]
%[shaadamaanii = happiness; kaamaraanii = success]
देख दिल के निगार-ख़ाने में
ज़ख़्म-ए-पिंहाँ की है निशानी भी
%[nigaar-Kaanaa = studio (art)/also a place where many
बेऔतिफ़ुल गिर्ल्स चोल्लेच्त]
%[zaKm = wound; pi.nhaa.N = hidden/buried]
ख़ल्क़ क्या-क्या मुझे नहीं कहती
कुछ सुनूँ मैं तेरी ज़बानी भी
%[Kalq = world]
आये तारीख़-ए-इश्क़ में सौ बार
मौत के दौर-दरमियानी भी
%[taariiK-e-ishq = history of love; daur = age/era]
%[darmiyaanii = in between]
अपनी मासूमियों के पर्दे में
हो गई वो नज़र सयानी भी
%[maasuumiyaa.N = innocence; sayaanii = grown up]
दिन को सूरज-मुखी है वो नौगुल
रात को वो है रात-रानी भी
%[suuraj-mukhii = sunflower; naugul = new flower]
%[raat-raanii = a flower known for its heady fragrance]
दिल-ए-बदनाम तेरे बारे में
लोग कहते हैं इक कहानी भी
नज़्म करते कोई नई दुनिया
कि ये दुनिया हुई पुरानी भी
%[nazm = reconstruct/build again]
दिल को आदाब-ए-बंदगी भी न आये
कर गये लोग हुक्मरानी भी
%[aadaab-e-ba.ndagii = ways of servitude]
जौर-ए-कम-कम का शुक्रिया बस है
आप की इतनी मेहरबानी भी
%[jaur = oppression]
दिल में इक हूक भी उठे ऐ दोस्त
याद आई तेरी जवानी भी
सर से पा तक सपुर्दगी की अदा
एक अंदाज़-ए-तुर्कमानी भी
%[paa = feet; sapurdagii = to give in; turkamaanii = rebellious]
पास रहना किसी का रात की रात
मेहमानी भी मेज़बानी भी
%[mezabaan = host]
जो न अक्स-ए-जबीन-ए-नाज़ कि है
दिल में इक नूर-ए-कहकशानी भी
%[aks-e-jabiin-e-naaz = image of one's beloved's forehead]
%[nuur = light; kahakashaa.N = Milky Way]
ज़िंदगी ऐन दीद-ए-यार "फ़िरक़"
ज़िंदगी हिज्र की कहानी भी
%[ain = in reality; (ain has many meanings, this is one)]
%[diid-e-yaar = a look at one's beloved; hijr = separation]