ACZoom Home E-mail ITRANS ITRANS Song Book

% ghalib06.s isongs output
\stitle{bas ki dushwaar hai har kaam ka aasaa.N honaaa}
\lyrics{Mirza Ghalib}
\singers{Mirza Ghalib}



बस कि दुश्वार है हर काम क आसाँ होनाअ
आदमी को भी मयस्सर नहीं इन्साँ होना

%[dushwaar = difficult; mayassar = possible]

गिरिया चाहे है ख़राबी मेरे काशाने की
दर-ओ-दीवार से टपके है बयाबाँ होना

%[giriyaa = wiiping; kaashaanaa = small house; bayaabaa.N = wilderness]

वा-ए-दीवान्गी-ए-शौक़ के हर दम मुझ को
आप जाना उधर और आप  ही  हैराँ  होना

जल्वा अज़्बस के तक़ाज़-ए-निगह  करता है
जौहर-ए-आईन भी चाहे है मिज़ग़ाँ होना

%[az_bas = intensely; jauhar = skill/knowledge, mizaGaa.N = eyelid]

इश्रत-ए-क़त्ल्गह-ए-अहल-ए-तमन्ना मत पूछ
ईद-ए-नज़्ज़ारा है शमशीर का उरियाँ होना

%[ishrat = joy/delight, shamashiir = sword, uriyaa.N = naked/bare]

ले गये ख़ाक में हम दाग़-ए-तमन्ना-ए-निशात
तू हो और आप बसद्रंग-ए-गुलिस्ता. ण होना

%[nishaat (or nashaat) = enthusiasm/happiness, sad_rang = hundred colours]

इश्रत-ए-पारा-ए-दिल,  ज़ख़्म-ए-तमन्नाख़ाना
लज़्ज़त-ए-रीश-ए-जिगर ग़र्क़-ए-नमक्दाँ होना

%[ishrat = joy/delight; paaraa = fragment/piecek lazzat = taste]
%[riish = wound; Garq = drown/sink; namakdaa.N = container to keep salt]

की मेरे क़त्ल के बाद उस ने जफ़ा से तौबा
हाए उस ज़ोद्पशेमाँ का पशेमाँ होना

%[zod = quickly; pashemaa.N = ashamed/embarrassed]

हैफ़ उस चार गिरह कपड़े की क़िस्मत 'ग़्हलिब'
जिस की क़िस्मत में हो आशिक़ का गरेबाँ होना

%[haif = alas!; girah = one sixteenth of a yard; garebaa.N = collar]