ACZoom Home E-mail ITRANS ITRANS Song Book

% ghalib27.s isongs output
\stitle{ibn-e-mariyam huaa kare koii}
\lyrics{Mirza Ghalib}
\singers{Mirza Ghalib}



इब्न-ए-मरियम हुआ करे कोई
मेरे दुख की दवा करे कोई

%[ibn = son; mariyam = The Virgin Mary]

शुरा-ओ-आईन पर मदार सही
ऐसे क़ातिल का क्या करे कोई

%[shuraa = the Islamic divine code of life; aa_iin = law]
%[madaar = circumference / place of turning ]

चाल जैसे कड़ी कमाँ का तीर
दिल में  ऐसे के जा  करे कोई

%[jaa = space ]

बात पर वाँ ज़ुबान कटती है
वो कहें और सुना करे कोई

बक रहा हूँ जुनूँ में क्या क्या कुछ
कुछ न समझे ख़ुदा करे कोई

%[junuu.N = ecstasy]

न सुनो गर बुरा कहे कोई
न कहो गर बुरा करे कोई

रोक लो गर ग़लत चले कोई
बख़्श दो गर ख़त करे कोई

%[baKsh = pardon, Kata = mistake]

कौन है जो नहीं है हाजतमंद
किसकी हाजत रवा करे कोई

%[haajatama.nd = person in need; haajat = need; ravaa = fulfill]

क्या किया ख़िज्र ने सिकंदर से
अब किसे रहनुमा करे कोई

जब तवक़्क़ो ही उठ गयी "ग़्हलिब"
क्यों  किसी का गिला करे कोई

%[tavaqqo = expectations; gilaa = complaint]