ACZoom Home E-mail ITRANS ITRANS Song Book

% ghalib49.s isongs output
\stitle{phir mujhe  diidaa-e-tar yaad aayaa}
\lyrics{Mirza Ghalib}
\singers{Mirza Ghalib}



फिर मुझे  दीदा-ए-तर याद आया
दिल जिगर तश्ना-ए-फ़रियाद आया

%[diidaa-e-tar = vet eyes, tashnaa = thirsty]

दम लिया था न क़यामत ने हनोज़
फिर तेरा वक़्त-ए-सफ़र याद आया

%[hanoz = yet/still ]

सादगी हाए तमन्ना यानी
फिर वो नैइरंग-ए-नज़र याद आया

%[naii_rang = fascinating ]

उज़्र-ए-वामाँदगी अए हस्रत-ए-दिल
नाला  करता था जिगर याद आया

%[uzr = excuse, vaamaa.Ndagii = tiredness ]

ज़िंदगी यूँ भी गुज़र ही जाती
क्यों तेरा राह्गुज़र याद आया

क्या ही रिज़वान से लड़ाई होगी
घर तेरा ख़ुळ में गर याद आया

%[rizvaa.N = doorkeeper of paradise, Kuld = heaven/paradise ]

आह वो जुर्रत-ए-फ़रियाद कहाँ
दिल से तंग आके जिगर याद आया

%[jurrat = audacity/dare]

फिर तेरे कूचे को जात है ख़याल
दिल-ए-ग़ुम्गश्ता  मगर याद आया

%[kuuchaa = a narrow street/lane, Gum_gashtaa = missing ]

कोई वीरानी-सी-वीराँई है
दश्त को देख के घर याद आया

%[dasht = desert ]

मैं ने मजनूँ पे लड़कपन में 'आसद'
संग उठाया था के सर याद आया

%[sa.ng = stone ]