ACZoom Home E-mail ITRANS ITRANS Song Book

% kazeemabadi01.s isongs output
\stitle{tabaahii kaa apanii nishaa.N chho.D aaye}
\singers{Kaif Azeemabadi #1}



तबाही का अपनी निशाँ छोड़ आये
वरक़ दर वरक़ दास्ताँ छोड़ आये

%[tabaahii = destruction; varaq = leaf (page)]

हर एक अजनबी से पता पूछते हैं
तुझे ज़िंदगी हम कहाँ छोड़ आये

वही लोग जीने का फ़न जानते हैं
जो एहसास-ए-सूद-ओ-ज़ियाँ छोड़ आये

%[fan = skill; suud-o-ziyaa.N = profit and loss]

निकल आये तनहा तेरी रहगुज़र पर
भटकने को हम कारवाँ छोड़ आये