ACZoom Home | ITRANS | ITRANS Song Book |
% mkdm03.s isongs output
\stitle{aap kii yaad aatii rahii raat bhar}
\lyrics{Makhdoom Moinuddin}
\singers{Makhdoom Moinuddin}
आप की याद आती रही रात भर
चश्म-ए-नम मुस्कुराती रही रात भर
रात भर दर्द की शम्मा जलती रही
ग़म की लौ थरथराती रही रात भर
बाँसुरी की सुरिली सुहानी सदा
याद बन बन के आती रही रात भर
याद के चाँद दिल में उतरते रहे
चाँदनी जगमाती रही रात भर
कोई दीवाना गलियों में फिरता रहा
कोई आवाज़ आती रही रात भर