% nkazmi09.s isongs output
\stitle{dil dha.Dakane kaa sabab yaad aayaa}
\singers{Nasir Kazmi}
दिल धड़कने का सबब याद आया
वो तेरी याद थी अब याद आया
%[sabab = reason]
आज मुश्किल था सम्भलना ऐ दोस्त
तू मुसीबत में अजब याद आया
दिन गुज़ारा था बड़ी मुश्किल से
फिर तेरा वादा-ए-शब याद आया
%[shab = night]
तेरा भूला हुआ पैमान-ए-वफ़ा
मर रहेंगे अगर अब याद आया
%[paimaa.N = promise]
फिर कई लोग नज़र से गुज़रे
फिर कोई शहर-ए-तरब याद आया
%[tarab = happiness]
हाल-ए-दिल हम भी सुनाते लेकिन
जब वो रुख़्सत हुये तब याद आया
बैठ कर साया-ए-गुल में णसिर
हम बहुत रोये वो जब याद आया