% sahir10.s isongs output
\stitle{Shahakaar}
\lyrics{Sahir Ludhianvi}
\singers{Sahir Ludhianvi}
मुसव्विर मैं तेरा शहकार वापस करने आया हूँ
अब इन रंगीन रुख़सारों में थोड़ी ज़र्दियाँ भर दे
हिजाब आलूद नज़रों में ज़रा बेबाकियाँ भर दे
लबों की भीगी भीगी सिल्वटों को मुज़महिल कर दे
नुमायाँ रग-ए-पेशानी पे अक्स-ए-सोज़-ए-दिल कर दे
तबस्सुम आफ़्रीँ चेहरे में कुछ संजीदापन भर दे
जवाँ सीने के मख्रूती उठानें सर्निगूँ कर दे
घने बालों को कम कर दे, मगर रख़्शंदगी दे दे
नज़र से तम्कनत ले कर मिज़ाज-ए-आजिज़ी दे दे
मगर हाँ बेन्च के बदले इसे सोफ़े पे बिठला दे
यहाँ मेरे बजाए इक चमकती चर दिखला दे
%[shahakaar = great work of art; mussavir = artist; hijab aaluud = shy]
%[muzamahil = restless; rag-e-peshaanii pe = on the forehead]
%[tabassum aafrii.N = smiling; makhruutii = round and pointed]
%[sar_niguu.N = looking down; raKsha.ndagii = shine]
%[tamkanat = pride; mizaj-e-aajizii = humbleness]