ACZoom Home | ITRANS | ITRANS Song Book |
% shahryar03.s isongs output
\stitle{siine me.n jalan aa.Nkho.n me.n tuufaan saa kyuu.N hai}
\lyrics{Shahryar}
\singers{Shahryar}
सीने में जलन आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ है
इस शहर में हर शख़्स परेशान सा क्यूँ है
दिल है तो धड़कने का बहाना कोई ढूँढे
पत्थर की तरह बेहिस-ओ-बेजान सा क्यूँ है
तनहाई की ये कौन सी मंज़िल है रफ़ीक़ों
ता-हद्द-ए-नज़र एक बयाबान सा क्यूँ है
क्या कोई नैइ बात नज़र आती है हम में
आईना हमें देख के हैरान सा क्यूँ है