% shakil10.s isongs output
\stitle{shikavaa-e-izataraab kaun kare}
\singers{Shakeel Badayuni #10}
शिकवा-ए-इज़तराब कौन करे
अपनी दुनिया ख़राब कौन करे
%[shikavaa = complaint; izataraab = anxiety]
गिन तो लेते हैं उंगलियों पे गुनाह
रहमतों का हिसाब कौन करे
%[gunaah = sin; rahamato.n = (acts of) kindness]
इश्क़ की तल्ख़ कामियों के निसार
ज़िंदगी कामयाब कौन करे
%[talK = bitter; kaamiyo.n = failures (naakaamiyo.n)]
दावत-ए-मयकशी उन आँखों में
जुर्रत-ए-इज़तराब कौन करे
%[jurrat = dare]
दिल का आईना सामने लाकर
तुझ को तेरा जवाब कौन करे
हम से मयकश जो तौबा कर बैठें
फिर ये कार-ए-सवाब कौन करे
%[kaar = work; savaab = heavenly reward for a good deed]
ग़र्क़-ए-जाम-ओ-शराब होके 'षकेएल'
शुग़्ल-ए-जाम-ओ-शराब कौन करे
%[Garq = to drown in; shuGl = to be busy with/lost in]