ACZoom Home E-mail ITRANS ITRANS Song Book

% shirani12.s isongs output
\stitle{mai.n aarazuu-e-jaa.N likhuu.N yaa jaan-e-aarazuu}
\singers{Akhtar Sheerani #12}



मैं आरज़ू-ए-जाँ लिखूँ या जान-ए-आरज़ू
तू ही बतादे नाज़ से ईमान-ए-आरज़ू

ईमान-ओ-जान निसार तेरी इक निगाह पर
तू जान-ए-आरज़ू है तू ईमान-ए-आरज़ू

इक वो के आरज़ूओं पे जीते हैं उम्र भर
इक हम के हैं अभी से पशेमान-ए-आरज़ू

आँखों से जू-ए-ख़ूँ है रवाँ, दिल है दाग़ दाग़
देखे कोई बहार-ए-गुलिस्तान-ए-आरज़ू