ACZoom Home E-mail ITRANS ITRANS Song Book

% siddiqui05.s isongs output
\stitle{dukh dard kii sauGaat hai duniyaa terii kyaa hai}
\singers{Sagar Siddiqui #5}



दुख दर्द की सौग़ात है दुनिया तेरी क्या है
अश्कों से भरी रात है दुनिया तेरी क्या है

कुछ लोग यहाँ नूर-ए-सहर ढूँढ रहे हैं
तारीक सी इक रात है दुनिया तेरी क्या है

पाबंद-ए-मशियत है तनफ़्फ़ुस भी नज़र भी
इक जज़िया-ए-लम्हात है दुनिया तेरी क्या है

तक़दीर के चेहरे की शिकन देख रहा हूँ
आईना-ए-हालात है दुनिया तेरी क्या है

मजरूह-ए-तक़द्दुस है तक़द्दुस की हक़ीक़त
रूदाद-ए-ख़राबात है दुनिया तेरी क्या है

"Sअगर" में छलकते हैं समवात के इसरार
साक़ी की करामात है दुनिया तेरी क्या है