ACZoom Home E-mail ITRANS ITRANS Song Book

% wajida03.s isongs output
\stitle{yaa to miT jaaiiye yaa miTaa diijiye}
\lyrics{Wajida Tabassum}
\singers{Wajida Tabassum}



या तो मिट जाईये या मिटा दीजिये
कीजिये जब भी सौदा खरा कीजिये

अब जफ़ा कीजिये या वफ़ा कीजिये
आख़री वक़्त है बस दुआ कीजिये

अपने चहरे से ज़ुल्फ़ें हटा दीजिये
और फिर चाँद का सामना कीजिये

हर तरफ़ फूल ही फूल खिल जाएंगे
आप ऐसे ही हँसते रहा कीजिये

आपकी ये हँसी जैसे घूंगरू बजे
और क़यामत है क्या ये बता दीजिये